big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलिया

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन

सलेमपुर से सांसद और भाटपार के चार बार विधायक रहे है सहाय

R News Manch

बलियाः सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे। भाटपाररानी क्षेत्र के मूल निवासी हरिवशं सहाय का बेल्थरारोड से विशेष लगाव था। वे 1996 में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हुए। जबकि इसके पूर्व वे भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। 2005 और 2007 में सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहे है। 2009 तक वे सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इनके निधन की सूचना मिलते ही बेल्थरारोड पशुहारी निवासी और बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, बेल्थरारोड विधायक हंसू राम, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, अमरजीत चैधरी, रुद्रप्रताप यादव, मतलूब अख्तर, आनंद यादव, इरफान अहमद, शाहिद भाई, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, शाहिद समाजवाद, कलीम फरसाटारी, रवि जायसवाल, सुनील कुमार टिंकू समेत अनेक सपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया और हरिवंश सहाय जी के निधन को सपा और प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *