big breakingक्राइमबलिया

खेत किनारे मिला व्यक्ति का शव

जांच को पहुंची पुलिस

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के सद्दोपुर होलपुर के खेत की नाली में गुरुवार की देर शाम रामाशीष यादव 38 वर्ष नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। रामाशीष का शव खेत किनारे पानी भरे कियार में मिला। जिसके पेट में चोट के निशान दिख रहे थे। सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि सद्दोपुर निवासी रामाशीष यादव बुधवार की रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में गया था। जो वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में परेशान थे। रामाशीष किन परिस्थिति में खेत में पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं अंयत्र हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से हत्यारों ने उसका शव लाकर खेत में फेंक दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *