बलिया में 14 जून को होगा श्रमिक महाअधिवेशन
भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के जुटेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी

बलियाः भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन द्वारा 14 जून को जनपद बलिया के बेल्थरारोड में महाअधिवेशन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन बेल्थरारोड के उभांव मोड़ के पास किया जायेगा। जिसकी तैयारी जोरशोर से जारी है। इस महाअधिवेशन में करीब 11 डीपो के तहत बलिया, झांसी, देवरिया, गोंडा, शाहजहांपुर, फरुर्खाबाद, सुल्तानपुर, महोबा, इटावा समेत पंजाब, हरियाणा, बिहार के छपरा, सिवान, पटना से भी हजारों की संख्या में खाद्य निगम के श्रमिक शामिल होंगे। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शुभनारायण पासवान के नेतृत्व में होने वाले महाअधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ यादव भी मौजूद रहेंगे।

इसकी तैयारी के लिए संयुक्त मंत्री दिलीप शर्मा, प्रचार मंत्री मो. नियाज अहमद, मनन पासवान, पप्पू गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, परमवीर सिंह, ह्नदयनारायण दिक्षीत, लालबाबू श्रीवास्तव, जय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने रुपरेखा बना ली है। पूरा कार्यक्रम एकदिवसीय होगा। जो सुबह दस बजे से चार बजे तक विभिन्न चरणों में संचालित होगा। महाअधिवेशन में संगठन के मजबूती और एकजुटता को बनाएं रखने के लिए सभी सामूहिक रुप से संकल्प लेंगे और श्रमिकों के उत्थान के लिए रणनीति बनेगी। साथ ही संगठन के करीब 4880 रजिस्टर्ड श्रमिकों में डीपो से निकाले गए लगभग 3422 खाद्य श्रमिकों को पुर्ननियुक्ति कराने पर विस्तार से चर्चा होगी और सभी खाद्य श्रमिकों के सम्मान के लिए संघर्ष की रणनीति बनाई जायेगी।



