big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बलिया में अग्निपथ के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आगजनी, भगदड़, बवाल, पथराव, सौ गिरफ्तार

बलिया में डीआईजी ने भी संभाला मोर्चा, सड़क पर उतरे डीएम-एसपी

R News Manch

बलियाः सेना में भर्ती को लेकर नई अग्निपथ योजना के खिलाफ बलिया में शुक्रवार को युवाओं ने जमकर बवाल किया। युवाओं ने बलिया रेलवे स्टेशन पर लाठी डंडे के साथ जमकर तोड़फोड़ किया। रेलवे ट्रैक पर खड़ी सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी और नगर के भी विभिन्न स्थानों पर पथराव किया। बलिया रोडवेज के पास पथराव से कई बसें क्षतिग्रस्त हो गई। युवाओं को उपद्रव से रोकने के लिए बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरन नैय्यर भी दलबल के साथ पूरी तैयारी से सड़क पर उतरे और प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ गुरिल्ला युद्ध किया। इस दौरान कई बार युवाओं और पुलिस प्रशासन के बीच भगदड़ हुआ। पुलिस ने अश्रुगैस के गोले भी दागे। पुलिस ने बवाली युवाओं पर जमकर डंडे भी बरसाएं। पूरे उपद्रव में दोपहर तक बलिया में करीब सौ बवाली युवाओं को पुलिस ने दबोच भी दिया। बवाल की सूचना पर आजमगढ़ डीआईजी अखिलेश कुमार भी बलिया पहुंच गए और पूरे स्थिति का जायजा लिया। अग्निपथ के खिलाफ युवाओं के उग्र प्रदर्शन से शुक्रवार को बलिया में पुलिस प्रशासन की भी अग्निपरीक्षा हो गई। पड़ोसी प्रांत बिहार के बक्सर आरा में बवाल के कारण पहले से उपद्र की आशंका के बावजूद बलिया में पुलिस प्रशासन की तैयारी धरी की धरी रह गई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *