अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की पुलिस ने शुरु की तलाश
प्रदर्शनकारी के विडियो के आधार पर होने लगी शिनाख्त

बलियाः अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है। बेल्थरारोड में अग्निपथ योजना के खिलाफ 17 जून को युवाओं ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के विडियो के आधार पर उभांव थाना पुलिस एक-एक युवाओं की पहचान करने में लगी है। इसके लिए बेल्थरारोड में सेना की तैयारी करने वालों युवाओं की लिस्ट बनाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने युवाओं से घंटों किया पूछताछ
रविवार को पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवाओं से घंटों पूछताछ किया और उन्हें साथ में उभांव थाना ले गई। जिनसे पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस हर हाल में अग्निपथ को लेकर बवाल करने की मंशा रखने वाले युवाओं की तलाश में लगी है और उन्हें किसी भी तरह के बवाल और उपद्रव से बचने की अपील कर रहे है। साथ ही पुलिस ने बवालियों से सख्ती से निपटने की चेतावनी भी दी। 17 जून के बाद से ही अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के बवाल की आशंका को लेकर एसडीएम राजेश गुप्ता, सीओ शिवनारायण वैस, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह और सीयर पुलिस चैकी इंचार्ज मदनलाल काफी सक्रिय है।



