big breakingबलिया

विद्युत करेंट से पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

सिंकदरपुर में हुआ हादसा

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के सिंकदरपुर क्षेत्र के संदवापुर गांव में रविवार की सुबह विजली के करेंट से एक 55 वर्षीय महिला को मौत हो गई वही उसको बचाने गए उसका पति भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली।

घर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सन्दवापुर गांव निवासी मालती देवी उम्र 55 वर्ष अपने घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी घर में पहले से टेबल फैन चल रहा था । फर्स पर झाड़ू लगाते समय मंगलसूत्र टेबल फैन में फस गया और बिधुत करेंट प्रवाहित होने लगा जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी महिला के जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर पति देवेंद्र यादव दौड़ कर के आए और महिला को उठाने लगे तब तक वह भी करंट की जद में आ गए संयोग अच्छा रहा कि विद्युत सप्लाई कट गई। वही पति पत्नी दोनों लोग घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित किया मृत

परिजन पति पत्नी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मालती को मृत घोषित कर दिया और देवेंद्र का इलाज चल रहा है। मृत्यु की सूचना पर थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर पंकज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *