big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बलिया में जलशक्ति मंत्री ने काटनरोधी कार्य का किया निरीक्षण 

धीमी गति पर लगाई फटकार

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया में यूपी के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार की देर शाम माल्देपुर संगमघाट पर गंगा नदी में चल रहे कटानरोधी कार्यो का निरीक्षण किया। जिससे अधिकारीय में हड़कंप मचा रहा।

निरीक्षण के दौरान एसई के गैर हाजिर पर हुए आक्रोशित, कार्रवाई का दिया संकेत 

निरीक्षण के दौरान सिचाई खण्ड के अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह की अनुपस्थिति पर मंत्री ने  नाराजगी जताई और छुट्टी आवेदन की मांग की। नदी घाट पर चल रहे परक्यूपाईन कार्य के बारे में अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा ने नक्से के माध्यम से विस्तार से बताया। कटान रोधी कार्य के धीमी गति पर अधिकरियों को फटकार लगाते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात स्थानीय निवासी दिनेश राय की कार्य में लापरवाही पर पैदल ही कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एई मोहित गुप्ता से ठीकेदार को स्वीकृत राशि के सापेक्ष कार्य के बारे में जाना।

कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अधिशासी अभियंता को ठीकेदार को बाकी धनराशि जल्द जारी करने और कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान कहा कि योगी सरकार किसानों की उपजाऊ जमीन व गांव को बचाने के लिए खजाना खोल दिया है। सात करोड़ की लागत में इस विधि से नदी का तेज कटान रोकने का काम करेगी। इसके पश्चात बैरिया के दुबे छपरा में चल रहे कटानरोधी कार्य का निरीक्षण करने निकल गए।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *