
बलिया: जनपद बलिया के नगरा थाना अंतर्गत खाकी बाबा खनवर पोखरे में शनिवार को स्नान करते समय डूबकर मौत किशोर की मौत हो गई। जिससे परिजनो मे शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ननिहाल में आए किशोर की हुई मौत
खनवर स्थित खाकी बाबा के पोखरे मे इसारी मे ननिहाल मे रहकर पढ़ाई करने वाले आयान (16) पुत्र अशफाक दोस्तो संग घुमने गया था। जहां पर सभी स्नान करने लगे। दो साथी बाहर निकल आये लेकिन आयान बाहर नहीं आया। लड़को के शोरगुल करने पर जुटे लोगो ने तलाश किया तो पोखरे मे डूबा हूआ आयान का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना नगरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।



