बिहार

अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद और बिहार

बिहार के कई जिलों में इंटरनेट बंद

R News Manch

पटना: सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ कई संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। बिहार, झारखंड, यूपी, बंगाल समेत कई प्रांतों में हिंसक संघर्ष और विरोध प्रदर्शन जारी है। लेकिन अकेले बिहार में कई ट्रेनों को फूंकने, उपद्रव और बवाल से पूरे देश की निगाहें बनी हुई है। बिहार में भाजपा समर्थित जदयू की सरकार है। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन सबसे ज्यादा उग्र है। भले ही सरकार इसका ठिकड़ा विपक्ष के सिर पर फोड़े लेकिन इसे सत्तासीन दल की नाकामी से कतई इंकार नहीं किया जा सकता। बिहार के बक्सर, आरा समेत कई जिलों में इंटरनेट सेवा पिछले तीन दिन में कई बार बंद की गई और भारत बंद के दौरान भी इंटरनेट सेवा बंद है। जो सरकार के नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है। फिलहाल प्रशासन अलर्ट है और देशभर की निगाहे बिहार में होने वाले घटनाक्रम पर टिकी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *