Uncategorizedबलिया

हल्की बारिश से बिजली गुल

बेल्थरारोड की बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया से करीब 70 किलोमीटर दूर बेलथरारोड तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। रविवार को इस ऋतु की पहली बारिश हुई। हल्की हवा के साथ हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली लेकिन हल्की बारिश के बहाने यहां की बिजली ही गुल हो गई। विभाग ने पूरी रात बिजली काट दिया ताकि कोई फाल्ट न हो और उसे बनाने की फजीहत न झेलनी पड़े। पूरी रात मुख्य सप्लाई कट का बहाना कर विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारी और अधिकारी मस्ती से सो गए और लोग बारिश के बाद आधी रात से उमस और गर्मी से परेशान रहे।

यहां के पावर ग्रिड से कई राज्यों को जाती हैं बिजली

एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पावर ग्रिड पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के गृह क्षेत्र बेल्थरारोड तहसील के ही इब्राहिमपट्टी क्षेत्र में है। यहां से देश के कई राज्यों को बिजली जाति है। लेकिन इसी क्षेत्र को बिजली नहीं मिलती।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *