
बलियाः भारत बंद के दौरान बलिया जनपद के बेल्थरारोड नगर में बंदी पूरी तरह से बेअसर रहा। यहां की अधिकांश दुकानें सामान्य रूप से खुली रही। हालांकि दुकानदार बवाल की आशंका को लेकर काफी भयभीत दिखे। बावजूद बाजार सामान्य रूप से खुला रहा। बेल्थरारोड में भारत बंदी का असर तो दूर, यहां तो सोमवार की साप्ताहिक बंदी भी बेअसर रही। हालांकि अधिकतर सराफा दुकानें बंद रही।

70 फिसदी दुकानें रही खुली
नगर की लगभग 70 फीसदी दुकानें पूर्ववत सामान्य रूप से खुली रही। यहां साप्ताहिक बंदी को लेकर न तो व्यापारी सक्रिय है और न ही अधिकारी। जिसके कारण सोमवार का साप्ताहिक बंदी यहां पूरी तरह से बेअसर है। इसे लेकर लापरवाही जारी है। यही कारण है कि भारत बंद के दौरान बेल्थरारोड में प्रशासन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर रहे तैनात
अग्नीपथ के खिलाफ घोषित भारत बंद के तहत सोमवार को बिल्थरारोड में पुलिस प्रशासन की विशेष चैकसी रही। एसडीएम राजेश गुप्ता, सीओ शिव नारायण वैस, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल सेफ्टी प्रोटेक्टर के साथ पूरे दिन क्षेत्र में चक्रवात करते रहें। क्षेत्र के चैकिया मोड़, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, तीनमूहानी, कृषि मंडी समेत विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक चैराहों पर पुलिस की विशेष चैकसी रही। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में भारत बंद पूरी तरह से बेअसर रहा और स्थिति सामान्य रहा। भारत बंद को लेकर क्षेत्र में बवाल की आशंका बनी हुई थी जिसके कारण पुलिस प्रशासन हर तरफ सतर्क रहा और जगह जगह पर चैकसी होती रही।




