Uncategorized

ग्रामीण टूरिज्म के लिए गांवों में पहुंची बलिया कुलपति

प्रधान और कालेज प्रबंधकों के साथ हुई कुबेर महाविद्यालय पर हुई बैठक

R News Manch

बलियाः जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कुलपति प्रो कल्पलता पांडेय इन दिनों ग्रामीण टूरिज्म पर फोकस कर रही है। गांव के विकास की तमाम संभावनों को क्रियाशील करने के लिए कुलपति सोमवार को स्वयं ही गांवों में पहुंची। बेल्थरारोड तहसील के भीमपुरा ंिस्थत कुबेर महाविद्यालय पर प्रधान और कालेज प्रबंधकों के साथ कुलपति ने बैठक किया।


गांव के विकास और ग्रामीण टूरिज्म पर हुई चर्चा
कुलपति ने गांव के विकास को लेकर अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों पर चर्चा किया। साथ ही गांव में खेती किसानी, उन्नत बीज की उपलब्धता, महिला साक्षरता, स्वास्थ्य, टीवी उन्मूलन, स्वच्छता और खेल के प्रति जागरुकता फैलाने पर रणनीति बनाई गई। कुलपति ने बलिया विश्वविद्यालय के देखरेख में सभी महाविद्यालय प्रबंधन और ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्रामीण टूरिज्म पर काम करने की तैयारी से सभी को अवगत कराया। बैठक में अरविंद नेत्र पांडेय, डा. अश्वनी पांडेय, विक्की सिंह, अब्बास अली जाफरी उर्फ बबलू जी, डा वेदप्रकाश वर्मा, डा मृत्युंजय तिवारी, दीपक सिंह, बृजकिशोर सिंह, कमलेश यादव, रामदास, अनिरुद्ध राजभर समेत अनेक लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद कुलपति ने ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात किया और उन्हें समाज के मुख्यधारा से जुडने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रबंधक और प्रधानों ने गांव के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।


धार्मिक स्थल का भी टेका मत्था
कुलपति कल्पलता पांडेय ने भीमपुरा के ऐतिहासिक स्थल परमेश्वरी स्थान का दर्शन किया और विख्यात संत श्रीश्री 1008 रामसागर दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *