अंतराष्ट्रीय योग दिवस शिविर पर रामलीला मैदान में हुआ आयोजन
एसडीएम और नप चेयरमैन ने नियमित योग का किया किया अपील
बलिया: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पतंजलि योग समिति द्वारा बेल्थरारोड के रामलीला मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम राजेश गुप्ता ने दीप जलाकर किया। जिसके बाद एसडीएम राजेश गुप्ता, नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता, ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं और डाक्टरों ने सामूहिक रूप से योग किया और घंटो पसीना बहाया।

कारोबारी और अधिवक्ताओं ने भी किया योग
पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक रामजी तिवारी ने योग के एक एक स्टेप को करवाया। योग शिविर में वरिष्ठ कारोबारी अरुण गुप्ता पप्पू, अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता, अमरनाथ सिंह, सुनील साहनी, सतीश गुप्ता, हृदयानंद सिंह, अमित जयसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, शिवमंगल विक्की, आनंद आर्य, सत्यम मद्धेशिया, नागेंद्र पांडेय, श्रीराम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

योग शिविर में बोले एसडीएम, नियमित करें योग
बलिया: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया। एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिए हर दिन कम से कम 45 मिनट योग जरूर करें।

नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने भी की अपील
चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने भी नियमित योग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया।




