एक साल पुराने मामले में तीन लोगों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज
न्यायालय के निर्देश पर उभांव थाना में दर्ज हुआ मुकदमा

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के अवायां गांव निवासी समेत तीन ठगों ने नौकरी के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए ठग लिए। न्यायालय के निर्देश पर उभांव थाना पुलिस ने मामले में ठगी और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आपराधिक धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नौकरी के नाम पर कई लोगों से वसूले साढ़े सात लाख
पीड़ित अजय कुमार निवासी ग्राम भांटी थाना सिकंदरपुर ने आरोप लगाया है कि गुलाब निवासी ग्राम नरही थाना नगरा, हेमनारायण निवासी ग्राम बुद्धिपुर थाना उभांव और जितेंद्र सिंह ग्राम अवायां थाना उभांव निवासी ने साजिश के तहत नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जिसके तहत वह अपने भतीजे को वार्ड ब्वाय बनाने के नाम पर पहले 30 हजार और फिर 49 हजार रुपया दिया। सोनू राजभर ग्राम तेंदुआ सिकंरपुर निवासी से भी एफसीआई गोदाम में नौकरी के नाम पर पैसा लिया गया। नौकरी के नाम कई लोगों से करीब साढ़े सात लाख रुपए की ठगों ने वसूली कि किंतु नौकरी नहीं दिला सके। इस बीच 25 जुलाई 2021 को पैसा वापस करने के नाम उन्हें बुलाया गया और जान से मारने की धमकी देकर ठगों ने भगा दिया। जिसके बाद से ही पीड़ित न्याय के लिए थाना का चक्कर लगाता रहा। मामले में उभांव थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दिया है।




