आजमगढ़ उपचुनाव गिनती जारी, सपा आगे
सपा को 42297, भाजपा को 32282 और बसपा को 33719 वोट

आजमगढ़ः यूपी के आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव की गिनती जारी है। यहां अब तक सपा को सपा को 42297, भाजपा को 32282 और बसपा को 33719 वोट मिला है। सपा-भाजपा के बीच एकदूसरे को पछाड़ने का रेस जारी है। सपा यहां अब दस हजार से अधिक की लीड बना चुकी है। जबकि बसपा भी धीरे धीरे दूसरे नंबर की तरफ बढ़ रही है। शुरुआती दौर में कभी एक हजार से भाजपा आगे हो रही है तो अगले राउंड में यहां पांच-सात सौ से सपा। यह क्रम लगातार जारी है। जबकि बसपा भी तेजी से पीछा कर रही है और कम ही वोटों से तीसरे नंबर पर दम लगा रही थी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 14-14 टेबुल र 31 से 35 राउंड गिनती चलनी है। इस दौरान सपा, भाजपा और बसपा के समर्थकों के बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर जारी है और मतगणना के आंकड़ों के देख सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्थकों की सांसें फुलने लग रही है।
धर्मेंद्र यादव और दिनेश लाल में कांटे की टक्कर
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस सीट को छोड़ने के बाद धर्मेंद्र यादव यहां से सपा के प्रत्याशी है और इनके भरोसे सपा यहां कब्जा बरकरार रखने की जंग लड़ रही है। जबकि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक दिनेश लाल निरहुआ को दूसरी बार अपना चेहरा बनाया है। वहीं बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।



