अपडेटः सपा को 121421, भाजपा को 128584 और बसपा को 98511 वोट
आजमगढ़ उपचुनाव गिनती जारी, सपा आगे

आजमगढ़ः यूपी के आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव की गिनती जारी है। यहां अब तक सपा को 121421, भाजपा को 128584 और बसपा को 98511 वोट मिला है। सपा-भाजपा के बीच एकदूसरे को पछाड़ने का रेस जारी है। लगातार आगे रहने वाली सपा अब करीब पांच-छ हजार वोट से पीछे हो गई है। जिससे भाजपा के खेमे में खुशी व्याप्त हो गया। लगातार भाजपा समर्थकों के मुरझाएं चेहरे पर नई जान आ गई। यहां अब भाजपा पांच हजार से अधिक की लीड बना चुकी है। जबकि बसपा अब भी कम ही वोट के अंतर से तीसरे नंबर पर बनी हुई है। शुरुआती दौर में कभी एक हजार से भाजपा आगे हो रही है तो अगले राउंड में यहां पांच-सात सौ से सपा। अब यह अंतर तीन से पांच हजार का बना हुआ है। जबकि बसपा भी तेजी से पीछा कर रही है और कम ही वोटों से तीसरे नंबर पर दम लगा रही है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 14-14 टेबुल र 31 से 35 राउंड गिनती चलनी है। इस दौरान सपा, भाजपा और बसपा के समर्थकों के बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर जारी है और मतगणना के आंकड़ों के देख सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्थकों की सांसें फुलने लग रही है।
धर्मेंद्र यादव और दिनेश लाल में कांटे की टक्कर
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस सीट को छोड़ने के बाद धर्मेंद्र यादव यहां से सपा के प्रत्याशी है और इनके भरोसे सपा यहां कब्जा बरकरार रखने की जंग लड़ रही है। जबकि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक दिनेश लाल निरहुआ को दूसरी बार अपना चेहरा बनाया है। वहीं बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।



