अपडेटः सपा को 171652, भाजपा को 174654 और बसपा को 150962 वोट
आजमगढ़ उपचुनाव गिनती जारी, अब भाजपा आगे

आजमगढ़ः यूपी के आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव की गिनती जारी है। खरगोश-कछुआ की रेस की तरह शुरुआती गिनती में पीछे रहने वाली भाजपा अब पिछले तीन राउंड से आगे है। भाजपा अब यहां पांच से सात हजार के अंतर से लगातार आगे चल रही है। यह अंतर घट बढ रहा है। यहां अब तक सपा को 171652, भाजपा को 174654 और बसपा को 150962 वोट मिला है। सपा-भाजपा के बीच एकदूसरे को पछाड़ने का रेस जारी है। लगातार आगे रहने वाली सपा अब करीब पांच-छ हजार वोट से पीछे हो गई है। जिससे भाजपा के खेमे में खुशी व्याप्त हो गया। लगातार भाजपा समर्थकों के मुरझाएं चेहरों पर नई मुस्कान छा गई है। यहां अब भाजपा पांच हजार से अधिक की लीड बना रही है। हालांकि अभी मतगणना में कुछ भी हो सकता है। सपा अभी से खेल हो गया का तंज कस रही है। जबकि भाजपा नई परिवर्तन का दावा कर रही है। जबकि बसपा अब भी कम ही वोट के अंतर से तीसरे नंबर पर बनी हुई है। बसपा का यहां वोटबैंक पूरी तरह से बरकरार दिख रहा है।
नोटा भी है ट्रेंड में
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सभी निगाहें टिकी हुई है। यहां सपा भाजपा के बीच चल रही जंग में नोटा भी ट्रेंड में है। भाजपा, सपा और बसपा के बाद यहां सर्वाधित वोट अब तक नोटा की ही गिनती हुई है। जो चैथे नंबर पर है। अब तक 3087 वोट नोटा के गिने गए है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 14-14 टेबुल र 31 से 35 राउंड गिनती चलनी है। इस दौरान सपा, भाजपा और बसपा के समर्थकों के बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर जारी है और मतगणना के आंकड़ों के देख सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्थकों की सांसें फुलने लग रही है।
धर्मेंद्र यादव और दिनेश लाल में कांटे की टक्कर
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस सीट को छोड़ने के बाद धर्मेंद्र यादव यहां से सपा के प्रत्याशी है और इनके भरोसे सपा यहां कब्जा बरकरार रखने की जंग लड़ रही है। जबकि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक दिनेश लाल निरहुआ को दूसरी बार अपना चेहरा बनाया है। वहीं बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।



