big breakingउत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में खिला रहा कमल, सपा को बड़ा झटका

रामपुर में बड़ा अंतर तो आजमगढ़ में कांटे की टक्कर में भाजपा आगे

R News Manch

लखनऊः यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मोदी-योगी का जादू दिखने लगा है। दोनों ही सीटों पर भाजपा का कमल खिलता हुआ दिख रहा है। जिससे भाजपा खेमे में जबरदस्त खुशी छाई हुई है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा धीमी गति से लगातार आगे चल रही है। यहां भाजपा के दिनेश लाल निरहू को अब तक कुल 186081 (एक लाख 86 हजार 81) वोट मिला है। जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 180891 (एक लाख 80 हजार 891) वोट मिला है। गिनती अभी जारी है। और सपाई यहां अब भी जीत का दावा कर रहे है। जबकि यह सीट अब बीजेपी के पाले में जाती हुई दिख रही है।

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में खिला रहा कमल, सपा को बड़ा झटका
वहीं रामपुर में भाजपा करीब 26 हजार वोटों से आगे है। यहां भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को अब तक कुल 340775 (तीन लाख 40 हजार 775) वोट मिला है। जबकि सपा के मो. आसिम रजा को 314598 (तीन लाख 14 हजार 598) वोट मिला है। दोनों ही सीटों पर सपा के समर्थकों में जबरदस्त मायूसी छा गई है। दोनों ही लोकसभा सीट सपा का गढ़ माना जाता है। आजमगढ़ के सभी 10 लोकसभा सीटों पर सपा और उसके गठबंधन के ही विधायक है। ऐसे में सपा को लोकसभा उपचुनाव में मिलने वाली हार निश्चय ही पार्टी के खिसकते जनाधार का सबसे बड़ा प्रमाण होगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *