big breakingउत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ

आजमगढ़ उपचुनाव में कांटे की टक्कर

सपा, भाजपा के बीच लगा रेस, तीसरे नंबर पर बसपा भी तेज

R News Manch

आजमगढ़ः यूपी के समाजवादी गढ़ आजमगढ़ लोकसभा के लिए हुए उपचुनाव के बाद चल रही मतगणना में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। शुरुआती दौर में महज एक हजार से आगे रहने वाली भाजपा अब करीब 15 सौ वोट से पीछे है। सपा-भाजपा के बीच एकदूसरे को पछाड़ने का रेस जारी है। कभी एक हजार से भाजपा आगे हो रही है तो अगले राउंड में यहां पांच-सात सौ से सपा। यह क्रम लगातार जारी है। जबकि बसपा भी तेजी से पीछा कर रही है और कम ही वोटों से तीसरे नंबर पर दम लगा रही है। वर्तमान में जारी मतगणना के तहत अब तक सपा को 33651, भाजपा को 28734 और बसपा को 28550 वोट मिले है। गिनती जारी है।

मतगणनास्थल पर डटे है सपा, भाजपा और बसपा के समर्थक
सुबह आठ बजे से शुरु होने वाला यहां मतगणना करीब 45 मिनट विलंब से शुरु हुआ है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने स्ट्रांगरुम में जाने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद उन्हें स्ट्रांगरुम तक जाने की अनुमति मिल गई। मतगणनास्थल पर सपा, भाजपा और बसपा के समर्थक डटे हुए है।

सपा, भाजपा के बीच लगा रेस, तीसरे नंबर पर बसपा भी तेज
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस सीट को छोड़ने के बाद धर्मेंद्र यादव यहां से सपा के प्रत्याशी है और इनके भरोसे सपा यहां कब्जा बरकरार रखने की जंग लड़ रही है। जबकि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक दिनेश लाल निरहुआ को दूसरी बार अपना चेहरा बनाया है। वहीं बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *