बिहार

पत्रकारों के हक व अधिकार के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संघर्षरत

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय जिला की नयी कमिटी गठित

R News Manch

बेगूसराय, बिहार: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय जिला की नयी कमिटी का गठन सह जिला स्तरीय बैठक बेगूसराय राष्ट्रीय सहारा कार्यालय में प्रदेश पर्यवेक्षक पंकज कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पुराने नेतृत्व कर्ता नावकोठी प्रखंड के दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार शंभू प्रसाद चौधरी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला संरक्षक के रूप में प्राचार्य,शिक्षाविद प्रो.अशोक कुमार सिंह अमर एव राजू कुमार सिंह को चयनित किया गया।

जिला अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय सहारा अखबार के ब्यूरो प्रमुख सुमित कुमार सिंह, जिला महासचिव धनंजय झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला सचिव बेगूसराय के प्रभात खबर के पत्रकार रंजन कुमार, बछवाड़ा सन्मार्ग अखबार के पत्रकार नलिनी रंजन,नावकोठी प्रखंड के प्रभात खबर अखबार के पत्रकार शकील बेग को सर्वसम्मति से चयन किया गया.मौके पर बरौनी के कौमीतंजीम अखबार के पत्रकार शकील रजा,मंसूरचक के पत्रकार शमशूल कमर,प्रशांत कुमार,शक्ति कुमार,वीरपुर के सुमन कुमार सहित अन्य बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न प्रखंड के पत्रकार उपस्थित थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *