बलिया

बलिया में अब 1134 रुपए में मिलेगा रसोई गैस

घरेलू रसोई गैस पर 50 रुपए की बढ़ोतरी से हर कोई परेशान

R News Manch

सरकार ने घरेलू रसोई गैस में 50 रुपया की और बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद प्रदेश के आखिरी छोर पर स्थित बलिया जनपद में रसोई गैस अब सर्वाधिक 1134 रुपए में मिल सकेगा। रसोई गैस के कीमतों में हुई बढ़ोतरी से हर आम इंसान परेशान सा हो गया है।
गैस संचालकों की माने तो ट्रांसपोर्ट से दूरी के हिसाब से खर्च के अनुसार पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में रसोई गैस के दर में एक से दो रुपया का अंतर पर सकता है। बलिया जनपद में ही सदर मुख्यालय और बांसडीह, बैरिया में एक रुपया महंगा मिलेगा। जबकि बेल्थरारोड, रसड़ा और सिकंदरपुर में रसोई गैस 1133 रुपया में प्रति सिलेंडर मिलेगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *