हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मना बकरीद
कुर्बानी के त्योहार पर एकदूसरे को गले लग लोगों ने दी बकरीद की बधाई

बलिया: जनपद बलिया में आज ईद उल अजहा (बकरीद) का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। नमाज को शांति सौहार्द पूर्ण सम्पन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से चैकन्ना रहा। शांति पूर्वक नमाज अदा हो जाने के बाद सरकारी अमले ने राहत की सांस ली।

आपको बता दे की ईद उल अजहा को लेकर शासन स्तर से काफी सख्त आदेश अधिकारियों को दिए गए थे। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश के तहत बलिया में सरकारी अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण सब कुछ शांतिपूर्ण सम्पन हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के सभी इदगाह और जामा मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रही। ईद के मौके पर बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नैय्यर ने भी लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी तथा जनपदवासियों से बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया।

विधायक व अन्य ने दी बकरीद की बधाई
बेल्थरारोड के विधायक हंसू राम ने बेल्थरारोड के क्षेत्रवासियों को बकरीद की बधाई दी। जबकि वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता मतलूब अख्तर, फजील अहमद, इरफान अहमद, मरगूब अख्तर, जावेद अनवर, अमानुल हक अब्बासी, अधिवक्ता सरफराज अहमद, राशिद कमाल पाशा, राशिद अली, शौकत अली, मो. शदाब, साहब भाई, अरशद हिंदुस्तानी, परवेज हमजा गुड्डू, असलम गुड्डू, मो. सद्दाम, सोनू फरसाटारी, अब्दुल रहमान, शाहिद भाई, गुफरान, टेनुस भाई, मो. शिब्बू समेत अनेक लोगों ने एकदूसरे को कुर्बानी के पर्व बकरीद की बधाई दी।




