big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन

बक्सर में होगा अंतिम संस्कार

R News Manch

यूपीः योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्यांचल सिंह का शनिवार की देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। लखनऊ पीजीआई में मंत्री के पिता ने विंध्याचल सिंह ने देर रात अंतिम सांस ली। वे करीब 91 वर्ष के थे। पैर टूटने के कारण उन्हें इलाज के लिए विगत 21 जून को लखनऊ एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधी रात के बाद मंत्री दयाशंकर सिंह अपने परिजनों और समर्थकों के साथ पिता के पार्थिव शरीर को लेकर लखनऊ से पैतृक गांव बिहार के छोटका राजपुर के लिए निकल गए।
बक्सर के राजपुर गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्यांचल सिंह का रविवार को बिहार के बक्सर जिला में राजपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। राजपुर में मंत्री के परिजनों और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *