big breakingक्राइमबलिया

ससुराल से तीसरे दिन फरार हुई विवाहिता ने अपनी बहन को भी घर से भगाया

दो माह बाद पुलिस ने दोनों बहनों को सकुशल किया बरामद, प्रेमी फरार

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के ससुराल से तीसरे दिन प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता द्वारा अपनी बहन को भी घर से भगाने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। दोनों बहनों को उभांव थाना पुलिस ने करीब दो माह बाद सकुशल बरामद कर लिया है किंतु युवती अपने प्रेमी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर ही है। शनिवार को पूरे दिन युवती के पिता उभांव थाना पर अपनी बिटिया का मान मनव्वल करते रहे किंतु वह अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई। जिससे पुलिस प्रशासन भी हलकान रही। आपको बता दें कि उभांव थाना के एक गांव से विवाह के बाद सुखपुरा ससुराल गई विवाहिता अपने शादी के तीसरे दिन ही प्रेमी के साथ भाग निकली। बाद में पिता के घर रोती बिलखती पहुंची और अगले ही दिन छोटी बहन को भी भगा ले गई। मामले में परिजनों ने उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर पुलिसिया मदद की गुहार लगाया। जिसके तहत जांच कर रही उभांव थाना पुलिस ने करीब दो माह बाद शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *