बलिया

बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हुआ प्री ट्रायल बैठक

लोक अदालत की सफलता के लिए हुई बैठक

R News Manch

बलिया:  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत की अध्यक्षता में व सचिव/न्यायाधीश सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में दिनांक 16/07/2022 दिन शनिवार को समय 03ः30 बजे, अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी, एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी की प्री-ट्रायल बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.08.2022 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।

लोक अदालत की सफलता के लिए हुई बैठक
उक्त बैठक में 13 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी /नोडल अधिकारी बलिया के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित श्री इन्द्रभान तिवारी उपजिलाधिकारी बलिया, को उनके क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित राजस्व आदि वादों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण करा कर, राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी बलिया के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रीती त्रिपाठी सी0ओ0 सिटी बलिया को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायालयों एवं जनपद बलिया के समस्त बैंको द्वारा अधिक-से-अधिक संख्या में नोटिस/सम्मनों को जारी किये गये है, जिसे अधिक से अधिक संख्या में तामिल कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। तथा इसी क्रम में यह निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ-ही मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें।
बैठक में श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया सर्वेश कुमार मिश्र, श्री इन्द्रभान तिवारी उपजिलाधिकारी बलिया, प्रीती तित्रपाठी सी0ओ0 सिटी बलिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *