big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

अंचल की रही देन, सामंती आतंक से मुक्त हुआ बेल्थरा का इलाका

पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की 75वीं जयंती पर समाजवादी नेताओं ने दी श्रृद्धांजलि

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के चंदाडीह पालिटेक्निक कालेज पर मंगलवार को दिग्गज समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल का 75वा जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मंत्री पुत्र और बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने समारोह में आए सभी समाजवादी नेताओं का स्वागत किया। पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने बैरिया विधायक के साथ मंत्री जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


अंचल की रही देन, सामंती आतंक से मुक्त हुआ बेल्थरा का इलाका
बागी जनपद बलिया के बेल्थरारोड की धरती लंबे समय तक सामंती उत्पात और आतंक के कारण भयग्रस्त रहा है। लेकिन शेरे अंचल ने इसे अपने संघर्षों के बूते भयमुक्त किया। इसके लिए शारदानंद अंचल ने अपनों के सम्मान के लिए हर मोर्चे पर खड़े रहे। उन्होंने गरीबों के सम्मान के लिए चारपाई आंदोलन को ऐसी धार दी कि पूरा प्रदेश हिल गया।


अंचल के योगदान की हर किसी ने की चर्चा, नम आंखों से किया नमन
सपा नेताओं ने समाजवादी पुरोधा शारदानंद अंचल के राजनीतिक जीवन, सामाजिक संघर्ष और प्रदेश के समाजवादी विकास में उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों और गरीबों के सम्मान के लिए चट्टान की तरह खड़ा रहने वाले और सामंती विचारधारा वालों को खुली चुनौती देने वाले अंचल ने अपने बूते अपना रास्ता तय किया था। उन्होंने पिछड़ों और शोषितों को सामंती आतंक से मुक्त कराया था और क्षेत्र के विकास में प्रमुख योगदान किया। अपने गृह क्षेत्र को तहसील बनाने से लेकर रोडवेज और कृषि मंडी तक अनेक योजनाओं से जोड़ा। साथ ही प्रदेश के तीन बार राज्यमंत्री बनकर गैर प्रांतों तक समाजवाद का झंडा लहराया।


दिग्गज समाजवादी नेता को हर किसी ने नम आंखों से किया नमन
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री अमित त्रिपाठी, राजमंगल यादव, सोहांव ब्लॉक प्रमुख वंशीधर यादव, सपा नेता मतलूब अख्तर, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी, ओमप्रकाश यादव,राजनाथ यादव, इरफान अहमद, बब्बन यादव, संजय यादव, पतिराम यादव, शंभू आचार्य, शहीद समाजवाद, रामाश्रय यादव, राजन कन्नौजिया, शाहिद इलियास, जयप्रकाश यादव, विनोद जायसवाल पप्पू, राजेंद्र चैरसिया, बसंत यादव, सिकंदर यादव भी मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *