बलिया

तपती धूप के बावजूद महिलाओं को मौसम पर भरोसा

धरती पर पड़ रही दरारें, सुखे के भय के बीच महिलाओं ने की धान की रोपाई

R News Manch

बलियाः तेज धूप, सूखते हैंडपंप और फटती धरती, बावजूद किसानों को मौसम पर भरोसा है। तभी तो भगवान भरोसे महिलाओं ने जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील के बहुताचक उपाध्याय गांव में पूरे मनोयोग से धान की रोपाई को पूरा किया। तीखे धूप के बावजूद दर्जनों महिलाओं ने धान की बोआई की। हालांकि उनके चेहरे पर सूखा पड़ने का भय साफ झलकता रहा। महिलाओं ने कहा कि उनका मेहनत भले ही बेकार हो जाएं किंतु उनका कर्म है बोआई करना। आगे भगवान की मर्जी। सुखा पड़ा तो सरकार को किसानों के लिए कुछ करना चाहिए। आपको बता दें कि इस वर्ष जुलाई माह में अब तक बारिश लगभग शून्य ही रहा है। बारिश न होने और तेज धूप के कारण अधिकांश गांवों के खेतों में दरारें पड़ गए है। जिससे किसानों को इस बार सुखा पड़ने का भय सताने लगा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *