बलियाराजनीति

प्रधान नहीं बन सके तो ग्रामपंचायत सदस्य के लिए किया नामांकन

पतनारी और बांसपार बहोरवा गांव में रिक्त था दो पद

R News Manch

बलियाः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान बनने की हसरत पूरी नहीं हो सकी तो नेता जी ने ग्रामपंचायत सदस्य ही बनना मुनासिक समझा। जी हां, मामला सीयर ब्लाक का है। यहां बांसपार बहोरवा गांव के प्रधान पद के मजबूत दावेदार होने के बावजूद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। करीब एक साल बाद रिक्त ग्रामपंचायत सदस्यों का निर्वाचन प्रक्रिया शुरु हुआ तो अब प्रधान पद के दावेदार ने ग्रामपंचायत सदस्य के लिए ही नामांकन कर दिया किंतु इस पद के लिए भी प्रतिद्वंदी ने चुनौती दे डाली। यहां ग्रामपंचायत सदस्य पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया है।


दो पदो के लिए तीन ने किया नामांकन
जनपद बलिया के सीयर ब्लाक अंतर्गत पतनारी और बांसपार बहोरवा गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त दो पदों के लिए बुधवार को सीयर ब्लाक पर तीन लोगों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एआरओ शशांक सिंह के समक्ष तीनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। सीयर ब्लाक की बीडीओ मधुछंदा सिंह ने बताया कि पतनारी गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मीरा यादव ने आज अकेले नामांकन किया है। जबकि बांसपार बहोरवा गांव के लिए परवेज और मो. शाहिद समेत दो लोगों ने नाामंकन पत्र जमा किया। प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच 21 जुलाई को होगी और नाम वापसी 22 को होना है। बताया कि मतदान की परिस्थिति बनी तो 23 जुलाई को नामांकन चिन्ह का आवंटन, 4 अगस्त को मतदान और 5 अगस्त को मतगणना होगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *