बलिया

राजस्व रिकार्ड रूम की सैकड़ों वरासत पत्रावली और खसरा, खतौनी का अभिलेख मिला कबाड़ में

बेल्थरारोड तहसील के अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

R News Manch

बलियाः राजस्व रिकार्ड रूम की सैकड़ों खसरा, खतौनी का मूल अभिलेख और वरासत की पत्रावली बेल्थरारोड तहसील में ही कबाड़ की तरह फेंका हुआ मिला है। तहसील परिसर में चकबंदी न्यायालय भवन के एक कमरे में कबाड़ के साथ वीरभानपुर गांव के वारासत की पत्रावली के साथ जमीन सिसैन्ड और वीरभानपुर गांव की खतौनी और अतरौल, भदहर, चकसेखानी, भिटौरा, चंदौर सिकरौर, साहुनपुर समेत कई गांव के खसरा का मूल अभिलेख लावारिस पड़ा है।


अधिवक्ता एसोसिएशन मंत्री ने जताई आपत्ति
बेल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के मंत्री महेंद्र यादव ने इस पर आपत्ति जताया है और एसडीएम से इसकी जांचकर राजस्व अभिलेखों को रिकॉर्ड रूम में रखवाने की मांग की है। साथ ही रिकॉर्ड रूम के भूअभिलेख के लावारिस फेंके जाने वाले मामले की जांच की मांग भी की है। अधिवक्ता महेंद्र यादव ने बताया कि बेल्थरारोड के चकबंदी न्यायालय के एक कमरे में कबाड़ के कागजों के साथ तहसील के दर्जनों गांवों का खसरा, खतौनी का अभिलेख फेंका हुआ है। जो धूल फांक रहा है। अधिकांश अभिलेख फट गए है। जिन्हें तहसील के रिकॉर्ड रूम में रखा जाना चाहिए था। जो भूमि विवाद के मामलों में लोगों को मिल ही नहीं पाता और लोग बेल्थरारोड से बलिया तक के रिकॉर्ड रूम का चक्कर लगाते है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *