big breakingबलिया

बेल्थरारोड पहुंची डीएम, सोनाडीह मंदिर के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

सोनाडीह मंदिर पर होगा इंटरलॉकिंग और बनेगा प्रतीक्षालय

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत सोनाडीह गांव में बुधवार को अचानक डीएम सौम्या अग्रवाल पहुंची और विख्यात सोनाडीह मां भागेश्वरी परमेश्वरी धाम मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने सोनाडीह मंदिर के पास इंटरलॉकिंग करने और भक्तों के लिए एक अतिथिगृह के निर्माण के लिए स्थान का चयन किया। इसके पूर्व इब्राहिमपट्टी में प्रस्तावित अस्पताल का भी डीएम ने निरिक्षण किया। सोनाडीह में आयोजित जनचैपाल में ग्रामीणों से भी डीएम ने मुलाकात किया। यहां वे मिडिल स्कूल के छात्राओं से भी मिली और नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट खेलकर लौटी खिलाड़ी छात्रों का हौसला बढ़ाया। डीएम ने छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाया।

इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, तहसीलदार ओपी पांडेय, बीडीओ मधुछंदा सिंह, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, जिपं सदस्य दिनेश यादव, जयप्रकाश यादव, सूर्यभान, गौरी शंकर, नन्हें सिंह, लालबहादुर शर्मा, निखिल प्रताप सिंह, आशुतोष यादव समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *