
बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक के ससना बहादुरपुर गांव के छ टोलों में प्रधान बालदेव यादव के प्रयास से 125 स्ट्रीट लाइट लगवाया गया। जिससे गांव के अब लिंक मार्ग और कई आबादी रोशनी से जगमगायेगी। प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल के देखरेख में ससना बहादुरपुर ग्रामपंचायत के सेमरतर, बसहियां, कुड़हापर, बहादुरपुर, ससना, फरही के अधिकांश मुख्य मार्ग और आबादी में लगे विद्युत पोल पर देर शाम तक सभी स्ट्रीट लाइट लगा दिए गए। जिससे अब ये सभी इलाकें बिजली से जगमगायेंगे।

अंधेरे में रहते थे इन टोलों के लोग
ससना बहादुरपुर ग्रामपंचायत के सेमरतर, बसहियां, कुड़हापर, बहादुरपुर, ससना, फरही के अधिकांश इलाकें अब तक शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाते थे और इन इलाकों के मार्ग में प्रकाश के अभाव में आवागमन दुरुह सा हो गया था। पूर्व प्रधान के कार्यकाल में यहां बमुश्किल एक दो स्थानों पर लगे लाइट भी खराब थे। किंतु अब नया स्ट्रीट लाइल लगने से ग्रामिणों में जबरदस्त खुशी व्याप्त हो गया है।




