बलिया

सोनाडीह मंदिर के जीर्णोद्धार का मैप हुआ तैयार, बीडीओ के साथ पहुंचे ब्लाक प्रमुख और जेई

डीएम के निर्देश पर 75 लाख से बढ़ेगी मंदिर की भव्यता

R News Manch

बलियाः सोनाडीह गांव में विख्यात सोनाडीह मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शुक्रवार को बीडीओ मधुछंदा सिंह और ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने अधिकारियों के साथ मंदिर का निरीक्षण किया और निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यहां शनिवार से निर्माण कार्य शुरु होगा और महज 15 दिन में मंदिर के चतुर्दिक विकास कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।


75 लाख से बढ़ेगी मंदिर की भव्यता
ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से करीब 70-75 लाख की बजट से मंदिर के बाहर इंटरलाकिंग, जालीदार बैरिकेटिंग, हाईमास्क लाइट और धर्मशाला भवन का निर्माण और मरम्मत किया जाना है। जिसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है। इस दौरान जेई दिलीप खरवार, सचिव विनोद गुप्ता, प्रधान सूर्यभान, जयप्रकाश यादव, निखिल प्रताप सिंह, नन्हें सिंह, सोनू सिंह, आनंद सिंह, मो. ताबिस समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


क्षेत्र पंचायत और ग्रामपंचायत दोनों से होगा कार्य
क्षेत्र पंचायत से करीब 45- 50 लाख और ग्राम पंचायत से करीब 25 लाख रुपए के लागत से निर्माण करने की कार्य योजना तैयार कर लिया गया है। ताकि यहां भक्तों को दर्शन पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो। यहां साफ सफाई, सोलर हाईमास्क टावर और हाईमास्क टावर भी लगेगा। जिससे मंदिर परिसर प्रकाश से जगमग होगा। यहां दर्शनार्थियों के लिए एक धर्मशाला का भी निर्माण होगा। बंदरों से बचाव के लिए मंदिर में जालीदार बैरिकेटिंग होगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *