बलिया

स्कूल, कालेज और बेल्थरारोड के हर दफ्तर में लहराया तिरंगा

170 फीट ऊंचा फहरा तिरंगा

R News Manch

बलिया: स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सभी स्कूल, कालेज और दफ्तरों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बेल्थरारोड नगर में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह और विनय सिंह की मौजूदगी में प्रवीण नारायण गुप्ता ने 170 फीट ऊंचा तिरंगा को फिर से लहराया। बेल्थरारोड तहसील में एसडीएम राजेश गुप्ता, सीयर ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, नगरपंचायत कार्यालय पर ईओ ब्रजेश गुप्ता की मौजूदगी में नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, उभांव थाने पर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। जिसके बाद मौजूद लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई।

भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गुंजायमान हुआ इलाका 

डीएवी इंटर कालेज पर प्रबंधक रितेश जायसवाल, स्व. केशव प्रसाद पीजी कालेज पर संस्थापक इंद्रप्रताप सिंह, अधिवक्ता भवन पर मंत्री महेंद्र यादव के साथ बार एसोसिएशन अध्यक्ष सरफराज अहमद, सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रिंसिपल जेआर मिश्र, चैकिया मोड़ पर भाजपा नेता छट्ठू राम, एनसीपीए पर प्रबंधक सतीश दुबे और नवजीवन इंग्लिस स्कूल पर प्रिंसिपल ग्रेसी जाॅन, एमएमडी पब्लिक स्कूल पर प्रिंसिपल वेदप्रकाश तिवारी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। सेंट जेवियर्स स्कूल और एनसीपीए पर छात्र कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर पतनारी प्राथमिक स्कूल पर प्रधानाचार्य इंद्रप्रताप सिंह इन्नू, पशुहारी गांव स्थित डीआर पब्लिक स्कूल पर प्रिंसिपल राकेश कुमार एवं देवराज इंटर कालेज पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल की मौजूदगी में अभय मिश्र और मउरहा चंदाडीह स्थित शारदानं अंचल पाॅलिटेक्निक कालेज एवं एसएन अंचल बीएड कालेज पर अरुण कुमार ने तिरंगा फहराया। चैधरी चरण सिंह तिराहा पर सपा नेता मतलूब अख्तर, ध्रुव यादव, अब्दुल रहमान ने संयुक्त रुप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कुशहाभाण्ड अमृत सरोवर और प्राथमिक स्कूल पर प्रधान रामाधार राजभर, ग्रामपंचायत सहायक राजन मद्धेशिया, शिक्षिका अपशा परवीन की मौजूदगी में ध्वाजारोहण किया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *