धार्मिकबलिया

27 को बेल्थरारोड में होगा संत गणिनाथ पूजनोत्सव

हाथी घोड़ा के साथ निकलेगी शोभायात्रा

R News Manch

बलियाः मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी महाराज के वार्षिक पूजनोत्सव समारोह का बेल्थरारोड में 27 अगस्त को आयोजन होगा। जिसकी तैयारी के लिए शनिवार की देर शाम नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के आवास पर मद्धेशिया समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय मध्यदेशिय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के देखरेख में पूजनोत्सव का भव्य आयोजन होगा।


अभ्युदय ध्वजारोहण से होगा पूजनोत्सव का शुभारंभ
नगर के मद्धेशिया पूजन स्थल पर अभ्युदय ध्वजारोहरण के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन होगा। जिसके बाद हाथी घोड़ा और झंडा पताका के साथ बाब गणिनाथ जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा नगर में निकलेगी। जिसमें बाबा के मनोहर झांकी के साथ ही अनेक धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी। पूजनोत्सव की सफलता के लिए मद्धेशिया समाज के सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपा गया।


हर घर से हो सहभागिता
संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी महाराज के वार्षिक पूजनोत्सव समारोह में हर वर्ष बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और परिजन शामिल होते है। इस बार भी पूजनोत्सव और विशाल शोभायात्रा जुलूस में हर घर से स्वजातीय और वैश्य समाज की सहभागिता हो, इसके लिए रणनीति बनाई गई। हर परिवार तक निमंत्रण पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपा गया। नगर के सभी 13 वार्ड के सक्रिय युवाओं की सूची भी बनाई गई।


अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता रहे मौजूद
बैठक में अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार पप्पू, विजय मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, संजय गुप्ता, पुनीत गुप्ता, धन्नू मद्धेशिया, सत्यम मद्धेशिया, आनंद आर्य, किशन गुप्ता, राजकुमार बबलू, संजय गुप्ता मिंटू, चंद्रप्रकाश गुप्ता, कन्हैया लाल, सुनील मद्धेशिया, सतीश कुमार गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *