
बलियाः बलिया जनपद के बेल्थरारोड तहसील के एसडीएम राजेश गुप्ता का बांसडीह के लिए ट्रांसफर हो गया। जबकि बांसडीह की एसडीएम रही दीपशिखा सिंह अब बेल्थरारोड की नई एसडीएम बनाई गई है। दीपशिखा सिंह ने सोमवार को बेल्थरारोड में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया। ाएसडीएम के अचानक हुए ट्रांसफर से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बेल्थरारोड में बतौर एसडीएम दीपशिखा सिंह पहली महिला एसडीएम होंगी। वे पड़ोसी जनपद मऊ के रतनपुरा ब्लाक की मूल निवासी है।




