big breakingक्राइमबलिया

1.35 किलो गांजा और तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

मधुबन रेल क्रासिंग के पास उभांव थाना पुलिस ने दबोचा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह नगर के मधुबन रेल क्रासिंग के पास से 1.35 किलोग्राम गांजा और एक लोडेड देशी तमंचा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया किया अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान लखन उर्फ लाखन गुप्ता पुत्र रामकिशुन गुप्ता वार्ड नं. 8 संजय नगर बेल्थरारोड निवासी के रुप में किया गया है।

गांजा के साथ तमंचा बरामद
पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने 1.35 किलोग्राम गांजा और 315 बोर के जिंदा कारतूस के साथ लोडेड देशी तमंचा बरामद किया। जो उक्त गांजा की तस्करी के लिए किसी गाड़ी के इंतजार में रोडवेज के पास गया था। मुखबीर की सूचना पर उभांव थाना के एसआई राजेश कुमार ने मंगलवार की सुबह बेल्थरारोड रोडवेज के पास घेराबंदी किया। जहां से पुलिस की मौजूदगी को भांप लाखन गुप्ता ने भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर रेलवे क्रासिंग के पास दबोच लिया। जिसे संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वालों में एसआई राजेश कुमार, सिपाही रणजीत यादव और चालक दिनेश विश्वकर्मा शामिल है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *