बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई के श्रद्धांजलि में जुटे सभी दल के नेता
पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड निवासी और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा के छोटे भाई बिपिन बिहारी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शनिवार को सभी दल के नेता शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सेहरा ने सभी का आभार जताया। उनके भाई का 3 अगस्त को बीमारी के कारण निधन हो गया था।

ये नेता रहे शामिल
भाजपा नेता और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता छट्ठू राम, सपा नेता संतोष राम, मिठाई लाल भारती, बसपा नेता समसुद्दीन राईन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, बसपा प्रभारी डा. इंदल राम, बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती, जिपं सदस्य जनार्दन यादव, चंद्रभान राम, हरेराम यादव, बसपा नेता विक्रमा प्रसाद मौर्या, व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू, सत्य प्रकाश जयसवाल, रवि कुमार, राजकुमार, राजभुवन प्रसाद, सुनील कुमार टिन्कू, आरएस राम, रामस्नेही राम, अश्ज्ञोक मधुर, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, विनोद कुमार पप्पू, अवधेश यादव, प्रवीण नारायण, अंगद यादव, दिनेश यादव, अरविंद गौतम समेत अनेक लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।




