क्राइमबलिया

फेसबुक पर नपं चेयरमैन पर की अभ्रद टिप्पणी

भाजपा नेताओं ने पुलिस को दिया तहरीर

R News Manch

बलियाः सोशल साइट फेसबुक पर भाजपा नेता और बेल्थरारोड नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से भाजपा नेताओं में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले में को लेकर उभांव थाना पर लिखित तहरीर सौंपा। नगरपंचायत के सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, भाजपा नेता सतीश राव अंजय, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, दीपक गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुनील साहनी, अरुण तिवारी, विनोद जायसवाल व लुड्डू बाबा ने एकजुटता के साथ मामले की शिकायत उभांव इंस्पेक्टर से किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नपं चेयरमैन भाजपा के नेता है और उन पर खुलेआम सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की क्षवि खराब करने की कोशिश की गई है। इंस्पेक्टर अविनाश सिंह ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले की जांच सीयर चौकी इंचार्ज मदनलाल को सौंपी गई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *