big breakingबलिया

विद्युत ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से घरों में उतरा बिजली करेंट, छ झुलसे

पहले विद्युत ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका, लगी आग और घरों में उतर गया करेंट

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के अहिरौली गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी से अधिकांश घरों में बिजली करेंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से छ  लोग गंभीर रुप से झुलस गए। विद्युत करेंट से गंभीर रुप से झुलसने वालों में फौजदार प्रसाद (60), विशाल कुमार (20), विजय कुमार (25), श्रीमती ऊर्षा देवी (40), अनिल वर्मा का पुत्र और अभिषेक मौर्या (18) शामिल है। जिन्हें तत्काल मालीपुर और नौरंगिया के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां देर रात तक उनका इलाज चलता रहा।

गांव में मची अफरातफरी

अहिरौली ननौरा गांव निवासी नंदलाल ने बताया कि अहिरौली गांव के यादव टोला के पास 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में रात में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ और ट्रांसफार्मर धूं धूंकर जलने लगा। जिसके बाद सभी घरों में 11 हजार वोल्ट का करेंट उतर गया। जिससे अधिकांश के घरों में विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ। घरों में लोगों ने पंखा, लाइट का स्वीच बंद करना चाहा तो करेंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। अधिकांश लोग घरो ंसे निकलकर बाहर भागे। ग्रामिणों ने तत्काल घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। जिसके बाद विद्युत सप्लाई काटा गया। तब तक अधिकांश घरों में लाइट, पंखा, चार्जर, टीवी और अधिकांश इलेक्ट्रीक उपकरण जल गए। जबकि छ लोग गंभीर रुप से झुलस गए। इनमें विशाल कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *