big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊ

4 सितंबर से चार दिवसीय यूपी दौरे पर होंगे अभामवैस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजय कुमार

मऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

R News Manch

बलियाः अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आसाम के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री आगामी 4 सितंबर से यूपी के चार दिवसीय दौरा पर बलिया पहुंचेंगे। वे विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 6 और 7 सितंबर को मऊ में आयोजित अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शिरकत करेंगे। जिनका मऊ और बलिया में अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अगुवाई में भव्य स्वागत होगा। कोरोनाकाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लगातार हुए वर्चुअल बैठक के बाद राष्ट्रीय कोर कमिटी की यह पहली फिजिकल बैठक होगी। जिसकी मेजबानी यूपी कर रही है।


ऐसे होगा चार दिवसीय दौरा
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय कुमार जी 2 सितंबर 2022 को पश्चिम बंगाल से यूपी का चार दिवसीय व्यस्त दौरा पर निकलेगा। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता भी रहेंगे। वे 2 सितंबर को गौहाटी एयरपोर्ट से रात्रि 9 बजे उड़ान भरेंगे तथा रात्रि 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरेंगे। पश्चिम बंगाल राज्य समिति द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। रात्रि विश्राम के पश्चात दूसरे दिन 3 सितंबर को वे कोलकाता राज्य कार्यकारिणी द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ जी के पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7 बजे की ट्रेन से निकल वे 4 सितंबर को बक्सर पहुचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे यूपी के युवा प्रांतीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता की अगवानी में यूसूफपुर मोहम्दाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यूसुफपुर के कार्यक्रम में उनकी अगवानी स्वयं राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता करेंगे तथा उनके साथ ही बलिया के लिए दिनांक 4 सितंबर 2022 को शाम को ही रवाना होंगे।


5 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता करेंगे आगवानी
बलिया में दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अगवानी 5 सितंबर को यूपी के प्रांतिय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की प्रांतीय टीम करेगी। प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता और चेयरमैन नपं बेल्थरारोड में भव्य स्वागत करेंगे एवं उनके आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। अभामवैस यूपी के प्रदेश महामंत्री गिरीश चन्द गुप्ता एवं शंकर मद्धेशिया मधुबन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि के यहां से होते हुए कटघरा, नन्दौर चट्टी, तिनहरी, परसुपुर, मझवारा, इन्दारा होते हुए मऊ कार्यक्रम स्थल तक जायेंगे। जहां से 6 और 7 सितंबर को मऊ में दो दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय कायक्रम में भाग लेने हेतु रवाना होंगे। इस बीच स्वजातीय जनों द्वारा जगह -जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत होगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *