big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
Trending

बुलेट सवार विवादित दरोगा को महिलाओं ने घेरा

भ्रष्ट दरोगा के बुलेट की छिनी चाभी, किया बवाल

R News Manch

बेल्थरारोड (बलिया)ः उभांव थाना क्षेत्र के विवादित दरोगा और सोनाडीह के इंचार्ज दिनेश शर्मा को महिलाओं ने शनिवार को सोनाडीह चट्टी पर ही घेर लिया। महिलाओं ने बुलेट सवार दरोगा जी की चाभी छिन ली और बेटे को फर्जी तरीके से गांजा में जेल भेजे जाने का जमकर विरोध किया। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई और बढ़ती भीड़ से भयभीत दरोगा जी को पैदल ही सरकना पड़ा। बाद में दरोगा ने क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल 112 की पुलिस के साथ फिर मौके पर पहुंचे। डायल 112 पुलिस ने महिलाओं को समझा। जिसके बाद किसी तरह दरोगा जी के बुलेट की चाभी वापस मिल सकी। पूरे प्रकरण का महिलाओं ने विडियो भी बनाया है। जिसमें दरोगा जी बुलेट की चाभी के लिए महिलाओं से याचना कर रहे है। महिला सरस्वती देवी की माने तो दरोगा अक्सर पैसे के लिए उनके परिवार को परेशान करता रहा है। पिछले दिनों तीन हजार रुपया लेकर उनके एक भाई को थाने से आठ घंटे बाद छोड़ दिया। फिर 20 हजार की मांग पूरी न होने पर दरोगा ने उसके दूसरे भाई मंगलेश राजभर को थाने में बुलाकर 11 सौ ग्राम गांजा के साथ चालान कर दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *