big breakingUncategorizedक्राइमबलिया

गिरफ्तारी से पहले दरोगा ने कहा 18 हजार लेकर थाना गेट पर आओ़, आडियो वायरल

रिश्वत मांगने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया में भ्रष्ट सिपाही और दरोगाओं के खेल के लिए बदनाम उभांव थाना के एक और दरोगा का आडियो वायरल हुआ है। जिसमें दरोगा ने 18 हजार रुपया लेकर थाना गेट पर आने के लिए कहा और पैसा मिल जाने के बाद मंगलेश राजभर को फर्जी तरीके से गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। ऐसा परिजनों का आरोप है। मामला सोनाडीह निवासी मंगलेश राजभर का है। मामले में दरोगा द्वारा पैसा मांगने का एक आडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी राजकरन नैययर ने शनिवार की रात में ही विवादित भ्रष्ट दरोगा को सस्पेंड कर दिया। हालांकि इस कार्रवाई की पुष्टि करने से पुलिस अधिकारी बचते रहे लेकिन ट्वीटर पर बलिया पुलिस ने ही आरोपित दरोगा को सस्पेंड करने की पुष्टि की। साथ ही मामले में कार्रवाई के आदेश दे दिए है।

वायरल आडियो में दरोगा ने कहा कि 18 हजार लेकर आओ थाना गेट पर

उभांव थाना के सोनाडीह पुलिस चैकी के इंचार्ज के रुप में अक्सर विवादों में रहे एसआई दिनेश शर्मा के कथित तौर पर वायरल आडियो में दरोगा ने पैसे की मांग किया और 18 हजार रुपया लेकर थाना गेट पर आने को कहा। करीब एक मिनट 55 सेकेंड के आडियो में स्पष्ट है कि फोन स्वयं दरोगा दिनेश शर्मा ने किया और कहा कि हेलो क्या हुआ। आ के देख न ल, ना त जाये के पर जाई। दूसरी तरफ से आवाज आती है कि आप बोले थे कि हम फोन करेंगे तो ही फोन करना।

दरोगाः कहां बाटे अभी

मंगलेशः अभी घर पर ही हूं

दरोगा: घर पे बाड़ त आके दे द कुछ, नहीं तो गड़बड़ हो जाई

मंगलेशः ना गड़बड़ मत करीयेगा

दरोगाः त आ के द, न त गड़बड़ हो जाई

मंगलेशः 18 हजार रुपया ही है

दरोगाः ठीक बा आ के मिल ल, घर देखो हो मेरा

मंगलेशः नहीं

दरोगाः त थाना गेट पर चाय के दुकान पर आकर फोन करना, एक घंटा में आ जा, न त जाना है बलिया

——————-

मंगलेश की बहन और मां ने बुलेट सवार दरोगा को घेरा

उभांव थाना क्षेत्र के विवादित दरोगा और सोनाडीह के इंचार्ज दिनेश शर्मा को महिलाओं ने शनिवार को सोनाडीह चट्टी पर ही घेर लिया। महिलाओं ने बुलेट सवार दरोगा जी की चाभी छिन ली और बेटे को फर्जी तरीके से गांजा में जेल भेजे जाने का जमकर विरोध किया। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई और बढ़ती भीड़ से भयभीत दरोगा जी को पैदल ही सरकना पड़ा। बाद में दरोगा ने क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल 112 की पुलिस के साथ फिर मौके पर पहुंचे। डायल 112 पुलिस ने महिलाओं को समझा। जिसके बाद किसी तरह दरोगा जी के बुलेट की चाभी वापस मिल सकी। पूरे प्रकरण का महिलाओं ने विडियो भी बनाया है। जिसमें दरोगा जी बुलेट की चाभी के लिए महिलाओं से याचना कर रहे है। महिला सरस्वती देवी की माने तो दरोगा अक्सर पैसे के लिए उनके परिवार को परेशान करता रहा है। शनिवार को दरोगा फिर से परिजनों को गिरफ्तार करने का धौंस दे रहा था तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। बताया कि पिछले दिनों तीन हजार रुपया लेकर उनके एक भाई को थाने से आठ घंटे बाद छोड़ दिया। फिर 20 हजार की मांग पूरी न होने पर दरोगा ने उसके दूसरे भाई मंगलेश राजभर को थाने में बुलाकर 11 सौ ग्राम गांजा के साथ चालान कर दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *