उत्तरप्रदेशबलियावाराणसी

आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ सफल आपरेशन

सेराज अहमद का दस माह में दूसरी बार हुआ आपरेशन

R News Manch

यूपीः इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के पेट का सफल आपरेशन किया गया है। बिहार के बेतिया अस्पताल में डा. मोहनीश सिंहा ने इंशिजनपद हार्निया का आपरेशन सफलतापूर्वक किया है। हालांकि आपरेशन के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। लेकिन अब उनकी तबियत में सुधार है।


दस माह में दूसरी बार हुआ आपरेशन
सेराज अहमद कुरैशी लंबे समय से पेट की बीमारी से पीड़ित थे। जिनका पिछले दस माह में दूसरी बार पेट का आपरेशन हुआ है। विगत 27 दिसंबर 2021 को उनके पेट में पित्त में पथरी का आपरेशन गोरखपुर पाखी हास्पिटल में हुआ था। जिसके बाद उनके पेट की स्थिति कुछ महीनों तक ठीक था किंतु फिर से दर्द बढ़ने पर उन्हें बिहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 14 सितंबर को दूसरी बार बेतिया के अस्पताल में आपरेशन हुआ। इस दौरान पेट में दबाव पड़ने के कारण हार्निया का टांका टूटने से स्थिति नाजुक हो गई। बेतिया बिहार के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मोहनीश सिन्हा ने उनका फिर से आपरेशन किया। जिससे उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है। हालांकि जख्म ताजा होने के कारण उन्हें चिकित्सकों ने अभी बैठने से मना किया है।
पत्रकारों ने किया बेहतर सुधार की कामना
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के आपरेशन की खबर मिलते ही बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर समेत यूपी के तमाम पत्रकारों में चिंता व्याप्त हो गया। पत्रकारों ने उनके सेहत में जल्द ही सुधार की कामना करते हुए उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता पत्रकार बताया। एसोसिएशन के पूर्वांचल प्रवक्ता विजय मद्धेशिया ने सेराज अहमद के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कहा कि उन्हें पूरा उम्मीद है कि जल्द ही वे स्वस्थ होकर अपने पत्रकारों के कुशल नेतृत्व की कमान नए जोश के साथ संभालेंगे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *