Uncategorized

निर्वाचित एमएलसी का धर्मेंद्र सिंह का बेल्थरारोड में हुआ भव्य स्वागत

जिला मुख्यालय को रवाना हुआ एमएलसी का कारवां

R News Manch

बलियाः गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष और निर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का मंगलवार को बेल्थरारोड में भव्य स्वागत किया गया। निर्वाचन के बाद सड़क मार्ग से बलिया प्रथम आगमन पर बेल्थरारोड के तुर्तीपार चैराहा पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता स्वागत के लिए सुबह से ही जमे थे।


भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत, हुई नारेबाजी
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक और बेल्थरारोड नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बेल्थरारोड के मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी समर्थन में जमकर नारे भी लगाएं।
अभिवादन के बाद जिला मुख्यालय को रवाना हुआ एमएलसी का कारवां
एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने यहां रुककर सभी का अभिवादन किया और उनका कारवां सिकंदरपुर मार्ग से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गया। एमएलसी ने कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा का भरोसा दिया।


पूर्व विधायक समेत अनेक नेता रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा नेता छट्ठू राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राम मनोहर गांधी, विनोद जयसवाल, मिंटू गुप्ता, आलोक गुप्ता, सज्जन सिंह आर्य, सुनील साहनी, आदित्य सिंह, गोलू सिंह, अमित जयसवाल, गुड्डू जयसवाल, अरुण तिवारी लुडू, कैप्टन मौर्य और पंकज मोदी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *