big breakingक्राइमबलिया

लापता वृद्ध महिला का गड़ही में उतराया मिला शव

उभांव थाना के एकसार गांव में हुआ हादसा

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के एकसार गांव स्थित गडही में गुरुवार की सुबह मंझारी देवी (65 ) नामक महिला का शव मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

दो दिन से लापता थी महिला 

महिला का शव 36 घंटा से पहले का बताया जा रहा है जो पानी में होने के कारण सड़ गल गया था और बदबू दे रहा था। मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। जो अपने घर से पिछले दो दिन से गायब थी। परिजन उभांव थाना पुलिस को सूचना देकर स्वयं ही खोजबीन में लगे थे।

दलित बस्ती के गडही में मिला शव

गुरुवार की सुबह पांच बजे एकसार दलित बस्ती स्थित गड़ही में लोगों महिला का शव देखा तो हत्या की आशंका पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान समेत ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से शव को गडही से बाहर निकलवाया।

दो दिन से लापता थी महिला 

महिला की पहचान मंझारी देवी पत्नी शिवमंगल वर्मा ग्राम एकसार पिपरौली निवासी के रूप में की गई। मृतिका के पुत्र अवधेश वर्मा ने महिला की पहचान की। बताया कि वह पिछले 2 दिन से घर से लापता थी जिसकी तलाश वह कर रहा था।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *