big breakingबलिया

सीयर ब्लाक पर 37 दिव्यांगों के बीच बंटा दिव्य अंग, 1 मार्च को रसड़ा में होगा वितरण

सबका साथ-सबका विकास का सबसे बड़ा प्रमाण है कृत्रिम अंग वितरण

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक पर मंगलवार को दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। जिला दिव्यांग अधिकारी एके गौतम के साथ ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने चयनित 37 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम हाथ-पैर और कृत्रिम जूता का वितरण किया गया। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सौंपते हुए ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को दिव्य अंग देकर उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की शासन का प्रयास हकीकत में योगी सरकार के सबका साथ सबका विकास का सबसे बड़ा प्रमाण है। जिसे हर किसी को समझना चाहिए। दिव्यांगजनों को भी समाज में बराबरी के साथ रहने और हर कार्य में बराबर का मौका मिलने का अधिकार है। सरकार इन्हें दिव्य अंगों के सहारे ही मुख्य धारा से जोड़ने के महत्वपूर्ण कार्य को पूरी इमानदारी से कर रही है। जो हर किसी की जिम्मेदारी है। जिला दिव्यांग अधिकारी एके गौतम ने बताया कि 1 मार्च को रसड़ा ब्लाक पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग का वितरण किया जायेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के अलावा दिव्यांग कोआर्डिनेटर मुकेश शर्मा, सुशील तिवारी, आनंद सिंह, सोनू सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *