big breakingबलियामऊ

बेल्थरारोड के नपं चेयरमैन की गाड़ी मऊ में पलटी, बड़ा हादसा टला

बाल-बाल बचे सात सवार, आजमगढ़ जाने के दौरान हुआ हादसा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के वरिष्ठ भाजपा नेता और बेल्थरारोड के नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता की गाड़ी शुक्रवार को एक साइकिल सवार को बचाने में अचानक पलट गई। साइकिल सवार तो बच गया किंतु एक्सयूवी लग्जरी गाड़ी के सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से उस पर सवार सात लोग भगवान भरोसे ही बच सके। लग्जरी गाड़ी का बैलून समय से खुलने के कारण सभी बाल बाल बच गए। गाड़ी को राहुल चला था और उस पर नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के बड़े भाई का परिवार और बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे। सभी यूपी 60 जेड 0007 एक्सयूीव पर सवार होकर बेल्थरारोड बलिया से आजमगढ़ जा रहे थे।

बाल-बाल बचे सात सवार, आजमगढ़ जाने के दौरान हुआ हादसा

घटना मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह राजेंद्र नगर चट्टी के समीप मधुबन दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर हुई। राजेन्द्रनगर चट्टी के पास यहां अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी के चारों पहिए ऊपर हो गए। जिससे गाड़ी में सवार महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। चालक राहुल ने हिम्मत कर अन्य लोगों से मदद मांगी। उसे मामूली चोटें आई थी। दुर्घटना से मची चीख पुकार और होल्ला सुन आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ कर पहुंचे। जिसके बाद कार सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही बेल्थरारोड से नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को दूसरे गाड़ी से आजमगढ़ पहुंचाया गया। सभी को मामूली चोटें आई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *