धार्मिकबलिया

हवन पूजन के बाद महाभंडारा के साथ कृष्ण जन्मोत्सव प्रवचन कथा संपन्न

बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया दिव्य प्रसाद, देर रात तक चला भंडारा

R News Manch

हवन पूजन के बाद महाभंडारा के साथ कृष्ण जन्मोत्सव प्रवचन कथा संपन्न
बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया दिव्य प्रसाद, देर रात तक चला भंडारा
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के राधिका मैरेज हाॅल में मंगलवार की देर शाम महाभंडारा के साथ कृष्ण जन्मोत्सव प्रवचन कथा समारोह सकुशल संपन्न हो गया। देर रात तक महाभंडारा का आयोजन जारी रहा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और दिव्य प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाएं। इसके पूर्व नगर के अधिकांश दंपत्ति ने वृंदावन के विख्यात प्रवचनकर्ता प्रज्ञानंद जी महाराज के साथ जनकल्याण की कामना के साथ भव्य हवन कुण्ड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ घी, धूप की आहूति दी और हवन पूजन किया। दिव्य हवन कुण्ड से निकलने वाले धुएं से पूरा वातावरण शुद्ध हो गया। देर रात तक हरे कृष्ण नाम के जाप के साथ लोगों ने पूजन और आरती किया। आयोजक मंडल पदाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि देर रात तक करीब छ हजार लोगों ने दिव्य प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें पूड़ी, सब्जी, बुनिया का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष यादव, राजेश वर्मा, नपं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, मणि शर्मा, राजेश गुप्ता, हेमंत शुक्ला, मनोज गुप्ता, अरुण गुप्ता पप्पू, दीपक, मृत्युंजय गुप्ता, कतवारु मौर्या, संजय श्रीवास्तव, पवन वर्मा, राजकुमार गुप्ता बबलू जी, अमित सिंह, मनोज वर्मा, दुर्गेश शर्मा, सेंटू गुप्ता समेत अनेक लोगों का प्रमुख योगदान रहा।


R News Manch

Related Articles