उभांव के क्राइम इंस्पेक्टर बने अंशुमान यदुवंशी, भीमपुरा में तीन एसआई को मिली तैनाती
डायल 112 के प्रभारी भी बदले गए

बलियाः एसपी राजकरन नैययर ने जनपद के पुलिसिंग को दुरुस्त करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए 15 दरोगा, इंस्पेक्टर और सिपाहियों को नई जिम्मेदारी सौंपा। एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अंशुमान यदुवंशी को उभांव थाना पर क्राइम इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई थानों पर तैनात किए गए एसआई और इंस्पेक्टर
बलिया पुलिस लाइन से एसआई वीरेंद्र दुबे को भीमपुरा थाना पर भेजा गया है। साथ ही बैरिया थाना से एसआई ओमप्रकाश और मनियर थाना से भरत सिंह यादव को भीमपुरा थाना पर भेजा गया है। एसपी ने डायल 112 के इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक को पुलिस लाइन भेज दिया और पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सियाराम यादव को डायल 112 का इंस्पेक्टर बनाया है। एसपी ने कुल 15 इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप सा मचा हुआ है।



