big breaking

मधुबन सपा विधानसभा अध्यक्ष पर बेल्थरारोड में हमला 

बाइक से घर जाने के दौरान घेरकर पीटा, हमलावर फरार

R News Manch

मधुबन सपा विधानसभा अध्यक्ष पर बेल्थरारोड में हमला 

बाइक से घर जाने के दौरान घेरकर पीटा, हमलावर फरार

भूमि विवाद में गोलबंद बदमाशों ने किया हमला

बलिया: मऊ जनपद के मधुबन के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य पर बदमाशों ने बलिया जनपद के बेल्थरारोड में हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तत्काल सपा नेताओं की भीड़ जुट गई। उभांव पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हमलावरों ने उभांव थाना के तरछापार नहर के पास रविवार की देर रात मधुबन सपा नेता चंद्रकांत मौर्य (55) को घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। हमलावर चार बाइक पर करीब 12 की संख्या में थे और लाठी डंडे हॉकी से लैस थे। घटना के समय चंद्रकांत मौर्य अपने गांव के शशि मौर्य के साथ वापस घर जा रहे थे। इस बीच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाइक से खींच कर उन्हें लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। उन्हें सर में गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर निकल भाग जाने में सफल हो गए। हमले का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घायल चंद्रकांत मौर्य मऊ जनपद के मधुबन के सपा विधानसभा अध्यक्ष है। सपा नेता पर हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल में सपा नेता आद्यशंकर यादव, रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव, सोनू यादव समेत अनेक सपा नेताओं की भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र और उभांव थाना की पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिया।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *